Tuesday, January 16, 2018

सज्जन दुर्जन

*मौलिक लघु चिन्तन*

ठंडा चूना जब ठण्डे पानी से मिलता है तो चूना ऐसा क्या कर डालता है कि पानी खौलने लगता है। पानी तो गर्मी को शान्त करता है पर यह क्या हुअा।
यह उन दुर्जनों की तरह है जो सामान्य घटना को भी विस्फोटक बना डालते हैं।
दूसरी ओर देखें
गरम पानी में नौसादर डाल दें तो पानी ठण्डा हो जाता है। कहाँ चली जाती है ऊष्मा। यह क्या हुआ।
यह उन सज्जनों की तरह है जो विप्लवकारी ऊर्जा को सोंख लेते हैं अौर वातावरण को सामान्य कर देते हैं।

रामनारायण सोनी

No comments:

Post a Comment

लौट आओ चाँद मेरे!

लौट आओ चाँद मेरे! सुनो तुम भी ! मेरा चाँद अब नक्षत्र हो गया है। वह पहले भी मेरी धरती की रात में दिखता था और अब भी।  चाँद शायद यह सोचता होगा ...