*चलो आनन्द की ओर*
जिस जीवन में आप चलते चले जा रहे हैं और आनन्द के क्षण उपलब्ध नही हुए हैं तो यह तय समझो कि आप एक बीहड़ जंगल में भटके यात्री हो। आपके पास कुछ कदम पर ही "आनन्द" मौजूद था पर उसे आप पा नहीं सके। "सुख" पा कर यह मत समझ लेना कि आपको आनन्द मिल गया। दोनों में जमीन आसमान का फर्क है। सुख नदी का कोई घाट हो सकता है जो बहने वाले प्रवाह का वर्तमान होता है।
आप जानते हो; तीनों कालों में वर्तमान सब से छोटा होता है। अतीत जगत में सब से बड़ा है जो आपका पिछला पूरा जीवन ही समेट कर बैठा है। निराश मत हो जाना; यदि उस कालखण्ड में आनन्द को उपलब्ध न हो सके हो तो अभी अवसर है।
महमहाती कस्तूरी का अधिष्ठान तो मृग ही है। आप वही मृग हो। काल के आखेट बन जाने के पहले ही उसकी सुवास ले लो।
चलो अपने भीतर के उस महासागर में। अभी चलो आनन्द की ओर। "आनन्द अनन्त है, अखूट है, अक्षुण्ण है।" यह महासागर आपके अन्तस में सदैव से उपलब्ध है। आनन्द का यह महासागर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।