Wednesday, February 28, 2018

उतर सको तो इस जीवन में

उतर सको तो इस कागज पर
रंगों की बौछार तुम्हारी छबि को रंग डालूँगा
सँवर सको तो इस दरपन पर
शर्म हया की अरुणिम रोली मल डालूँगा

झाँक सको तो मेरे मन में
पारिजात के नव पुष्पों से सेज सजी है
लाँघ सको तो दाद बहुत दूँगा
मेरे उर के मंदिर की दहलीज अड़ी है

माँग सको तो इन प्राणों को
खुद ही चल कर पास तुम्हारे आ जाएँगे
मोल सको तो मुफ्त मिलूँगा
सब कुछ मेरा, बिना मोल के बिक जाएँगे

तुम्हे देखना चाहो तुम तो
अपने ये नयन तुम्हें मैं खुद दे देता हूँ
क्या हो तुम मेरे जीवन मे
हो अजीज कितने मेरे जान तभी पाओगे

नहीं पढ़ी है अब तक तुमने
कोरी वसीयत पर केवल मेरे हस्ताक्षर है
मेरा मुझ पर नही शेष अब
हक सारे के सारा अब से तेरा मुझ पर है

रामनारायण सोनी

No comments:

Post a Comment

डॉ मुरलीधर चाँदनी वाला

आलोचक का नाम - रामनारायण सोनी साहित्यिक परिप्रेक्ष्य (Literary Perspective) सांस्कृतिक परिधियाँ (Cultural Peripheries) केंद्र बनाम परिधि (Ce...