लघु कथा
तीन लोगों ने पत्थर की खदान से एक जैसे एक एक पत्थर खरीदे। तीनों ने अपने अपने पत्थर पर १५ दिनों तक काम किया। पहला पूरे कार्य समय में पत्थर से बस गिट्टी तोड़ता रहा। दूसरे ने पत्थर की एक सतह छैनी से छील छील कर उसे चिकना बना दिया। तीसरे ने उससे एक सुन्दर मूर्ति बना ली। गिट्टी ग्राहक २०० रु. में खरीद कर ले गया। दूसरे का पत्थर ५०० रु. में धोबी खरीद ले गया। तीसरे का पत्थर मूर्ति बन चुका था। उसे लोगों ने ५००० रु. में खरीद कर चौराहे पर लगा दी।
पहले ने पत्थर को बिना कुछ दिमाग लगाए तोड़ा। दूसरे ने उपयोगिता को देखते है कार्य किया। लोगों के पूछने पर तीसरे ने बताया कि में कार्य के तीन स्तर थे मूर्ति का निर्माण पहले मेरे मस्तिष्क में हुआ फिर पत्थर में से सारा अनावश्यक हटाया अन्त में उसका प्रतिरूप पत्थर में पैदा किया।
Saturday, November 11, 2017
लघुकथा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
लौट आओ चाँद मेरे!
लौट आओ चाँद मेरे! सुनो तुम भी ! मेरा चाँद अब नक्षत्र हो गया है। वह पहले भी मेरी धरती की रात में दिखता था और अब भी। चाँद शायद यह सोचता होगा ...
-
आत्मबोध व्यष्टि, समष्टि और सृष्टि, और आत्मा बबूल का बीज देखा है कभी? चपटी सी माला में एक बहुत सख्त छिलके वाला काली बटन सा बीज। एक आदमी जिद...
-
"*पाषाणी संवेदना, कितनी दूर;कितनी पास"* पत्थर को कभी बोलते सुनते देखा है? एक छोटे से छोटे प्रयास का मूल्यांकन करना है तो सबसे ...
-
क्या कानून केवल साक्ष्य ही के नेत्रों से देखता है? ऐसा हो न हो लेकिन लॉ ग्रेज्युएट, खण्डवा निवासी कवि अरुण सातले जी ने अपनी रचना के माध्यम स...
No comments:
Post a Comment